![]() |
image credit Wikimedia Commons |
चिकन शवरमा रेसिपी | Chicken Shawarma Recipe | shawarma | shawarma roll | chicken shawarma roll | shorma chicken shorma |
चिकन शवरमा एक प्रकार का चाइनीस डिश है. चिकन शवरमा को हम नाश्ते में या फिर स्नैक्स में खाते हैं यह चटपटा और स्पाइसी लगता है | और इसे हम आसानी से बना सकते हैं घर पर | यह देखने में ब्रेड रोल की तरह दिखता है| लेकिंग इसका ब्रेड जो होता है थोड़ा मोटा होता है | इसे बनाने में हमें थोड़ा सा ज्यादा मेहनत लग जाता है परन्तु यह उतना ही टेस्टी होता है इसे हम सॉस, चटनी आदि के साथ खाते हैं | अगर आप इसे बाहर खरीदने जाते हैं तो आपको कम से कम 250-300 रुपए की एक प्लेट आती है | अगर इसे आप घर पर बनाएंगे तो आप और भी ज्यादा टेस्टी और अपने मनपसंद का बना सकते हैं हमें 25 से 30 मिनट लगता है चिकन शोरमा बनाने में और यह बनकर तैयार हो जाता है |
चिकन शवरमा बनाने की सामग्री:-
रोटी के लिए:-
मैदा(Plain flour): 200 ग्राम
बेकिंग सोडा(Beking soda):1/2 चम्मच
बेकिंग पाउडर(Beking powder): 1 चम्मच
नमक(Salt): 1/2 चम्मच
चीनी(Suger): 1 चम्मच
तेल(Oil): 1 चम्मच
दही(Curd): 2 चम्मच
भरने के लिए:-
बोनलेस चिकन(Boneless chicken): 150 ग्राम
दही(Curd): 4 चम्मच
अदरक लहसुन पेस्ट(Ginger: 2 चम्मच
नींबू का रस(Lemon Juice): 1 चम्मच
लाल मिर्च(Red chili): 1 चम्मच
काली मिर्च पाउडर(Black paper): 1 चम्मच
जीरा पाउडर(Cumin Powder): 1 पाउडर
लाल रंग(Red colour): 1/2 चम्मच
पत्ता गोभी(Cabbage): 1/2 कप
पिली शिमला मिर्च (yellow capsicum): 1/2 कप
हरा शिमला मिर्च(Green capsicum): 1/2 कप
तेल(Oil): पकाने के लिए
टोमेटो केचप(Tomato): 2 चम्मच
म्योनीज(Mayonnaise): 4 चम्मच
ये भी पढ़ें : चिकन लॉलीपॉप रेसिपी (Chicken Lollipop Recipe)
चिकन शरवामा बनाने की विधि:-
सबसे पहले मैदे को एक बड़े कटोरे में लेना है और उसमें बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर, नमक, चीनी और तेल को डाल कर उसे अच्छे से मिला लेना है |
2. फिर उसमें दही को डाल कर मिलाएं |
3. फिर उसमें थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर उसका लोई (डो) तैयार कर लेना है |
4. अब उसमें ऊपर से थोड़ा सा और तेल डाल देना है और उसे अच्छे से मिलाकर आटे को ढक कर 10 मिनट के लिए छोड़ देना है |
5. तब तक हम चिकन को पतला पतला और लंबा करके काट लेंगे |
6. अब उसमें दही, अदरक लहसुन पेस्ट, निंबू रस, लाल मिर्च पाउडर काली मिर्च जीरा पाउडर और नमक को डाल कर मिलाएं |
7. फिर उसमें लाल रंग को डाल कर अच्छे से मिलाएं|
8. अब गैस पर पैन रख दे और उसमें थोड़ा सा तेल डाल दे |
9. तेल गर्म हो जाने पर उसमें चिकन को डाल देना है और मध्यम आंच पर पकाना है |
10. जब चिकन का पानी सूख जाए तो उसमें सारी सब्जियों को डाल देना है और उसे थोड़ी देर पकाना है |
11. हमारी चिकन फ्राई भरने के लिए अब तैयार हो चुकी है|
12. अब हम एक बार और आटे को मिला लेंगे और उसका एक छोटा सा लोई बना लेंगे |
13. और उसे गोल बेल लेंगे रोटी के जैसा फिर उसे कांटे वाले चम्मच से छेद कर देंगे ताकि रोटी फुल ना सके |
14. गैस पर तवा रख दे और उसके ऊपर रोटी डाल दें और उसे मध्यम आंच पर थोड़ी देर के लिए पकाए |
15. थोड़ी देर उसे पलट देना है और उसके दूसरे साइड भी पका लेना है |
16. और हमारी रोटी दोनों तरफ से पक कर तैयार हो गई है
17. अब हम उसके ऊपर टोमेटो केचप को लगा देंगे |
18. और फिर उसके ऊपर से म्योनीज डालकर अच्छे से मिला देंगे |
19. फिर उसके बाद उसके ऊपर चिकन फ्राई रख देना है और ऊपर से थोड़ा सा म्योनीज डाल देना है |
20. फिर उसे लपेट देना है और उसके ऊपर टिशु पेपर या एलुमिनियम फॉल से ढक देना है ताकि वह खुले नहीं और हमें खाने में आसानी हो सके |
21. और अब हमारी गरमा गरम चिकन शवरमा बनकर तैयार चुकी है | अब इसे आप सॉस चटनी आदि के साथ खा सकते हैं |
सावधानियां:-
दही का डालना आटे में जरूरी होता है
अगर रोटी में छेद कर देने से रोटी फूलती नहीं है जिससे कि हमारी चिकन शोरमा अच्छी होती है |
अगर आप रंग को नहीं डालना चाहते हैं तो बना सकते हैं बिना रंग के भी
रोटी को धीमी आंच पर अच्छे से पकाना है
चिकन शोरमा में आप अपने पसंद की कोई भी सब्जी को डाल सकते हैं
चिकन को फ्राई करते वक़्त चिकन को हमेशा चलाते रहना है ताकि वह जल न पाए |
हमारी चिकन शोरमा बनकर तैयार चुकी है, मुझे विश्वास है कि आपको यह चिकन शोरमा बनाने की रेसिपी बहुत पसंद आया होगा अगर आपके मन में इस रेसिपी के लेकर कोई भी सवाल हो तो आप कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते हैं इसके अलावा अगर आप किसी और रेसिपी के बारे में जानना चाहते हैं तो भी आप वो भी पूछ सकते हैं और हम कोशिश करेंगे की अगले पोस्ट में हम उस रेसिपी को शामिल करे |
0 Comments